Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस पर किया पानी के संरक्षण का आह्वान

जल सभ्यताओं की जीवनरेखा रहा है और इसलिए भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करना अधिक महत्वपूर्ण है।''

22 Mar 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस पर किया पानी के संरक्षण का आह्वान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व जल दिवस पर कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल सभ्यताओं की जीवनरेखा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर जल संरक्षण का आह्वान करते हुए लिखा, '' विश्व जल दिवस पर हम जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। जल सभ्यताओं की जीवनरेखा रहा है और इसलिए भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करना अधिक महत्वपूर्ण है।''

इस वर्ष विश्व जल दिवस की थीम- ग्लेशियर संरक्षण

उल्लेखनीय है कि इस बार 2025के विश्व जल दिवस की थीम-ग्लेशियर संरक्षण है। यह स्थापित अवधारणा है कि ग्लेशियर (बर्फ के पहाड़) दुनिया भर में साफ पानी को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए इनका संरक्षण जरूरी है। ग्लेशियर हमें पीने का पानी, खेती और नदियों के लिए पानी देते हैं। दुर्भाग्य से जलवायु परिवर्तन की वजह से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। अगर इन्हें बचाया नहीं गया तो आने वाले दिनों में पानी की बड़ी समस्या हो सकती है।

रियो डी जनेरियो पृथ्वी सम्मेलन में हो चुकी हैं गूंज

विश्व जल दिवस मनाने का विचार 1992 में संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में आयोजित रियो डी जनेरियो पृथ्वी सम्मेलन में सामने आया था। सम्मेलन में जल संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरुकता बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसी साल 22 दिसंबर को एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। अगले साल पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया था।

धरती पर सिर्फ 2.5 फीसद साफ पानी

धरती का करीब 71 फीसदा हिस्सा पानी से ढका हुआ है। मगर इसका 97.5 प्रतिशत हिस्सा खारा पानी है। यह पानी समुद्रों में है। इसका पीने या रोजमर्रा के काम के लिए इस्तेमाल नहीं हो सकता। तथ्य यह है कि इनसान के उपयोग के लिए सिर्फ करीब 2.5 फीसदी साफ पानी ही बचता है। अफसोस यह है कि मानवजनित गलतियों (प्रदूषण, जल की बर्बादी और जलवायु परिवर्तन) के कारण यह लगातार घट रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस पर किया पानी के संरक्षण क
जल सभ्यताओं की जीवनरेखा रहा है और इसलिए भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करना अधिक महत्वपूर्ण है।''





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News